लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सुथड़ा में जैन धर्म के 20वे तीर्थंकर मुनिसुव्रतनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रबंध कमेटी से मंत्री बसंत जैन गजानंद बड़जात्या ने बताया कि मुनिसुव्रत नाथ भगवान जैन धर्म के 20वे थे। उनके पिता का नाम सुमित्र और माता का नाम पद्मावती था।उन्हें मुनिसुव्रत स्वामी के नाम से भी जाना जाता है।
उन्होंने बताया कि जैन रामायण में, मुनिसुव्रतनाथ के समय की घटनाओं का वर्णन है।शनि ग्रह के बुरे प्रभावों को दूर करने के लिए भी उनकी पूजा की जाती है।सुखोदय तीर्थ क्षेत्र सुथड़ा पर मुनिसुव्रत नाथ भगवान मुलनायक बेदी में विराजमान हैं। सर्वप्रथम मंगलाष्टक कर नित्य अभिषेक शांति धारा की गई। उसके बाद देव शास्त्र पूजा चौबीस भगवान की मुलनायक और मुनिसुव्रतनाथ भगवान की पूजा की गई। शास्त्री हिमांशु जैन पुजारी राजेश जैन प्रकाश जैन ने सभी कार्यक्रम संपन्न कराए ।भक्तामर संयोजक हुकुमचंद शहर वाले ने बताया साढ़े 7 भक्तामर दीपअर्चना की गई।
