Home latest महादेव का किया सहस्रघट अभिषेक, हवन में दी आहुति

महादेव का किया सहस्रघट अभिषेक, हवन में दी आहुति

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के ढिकोलिया कस्बे में रविवार को सावन मास में भगवान महादेव का सहस्रघट अभिषेक किया गया। आचार्य विष्णु शर्मा के सानिध्य में भक्तों ने मन्त्रोचार के साथ भगवान महादेव का सहस्रघट अभिषेक किया। भक्तों द्वारा शिव रक्षा स्तोत्र व शिव तांडव मंत्र का जाप किया गया। आयोजन मण्डल के दुर्गेश जांगिड़ ने बताया कि इस दौरान हवन का आयोजन किया गया। जिसमें यजमान रामस्वरूप जांगिड़, नेहनूलाल, रामराज, महावीर सहित अनेक भक्तों ने हवन कुंड में आहुति दी।

भक्तों ने सहस्त्रघट के अवसर पर महादेव को पुष्प,आक,धतूरा, बेलपत्र,आंक पुष्प, इलायची,मूंग इत्यादि अर्पण किए। ओम नमः शिवाय की जयधोष से माहौल धर्ममय हो गया। सहस्त्रघट इस आयोजन में अनेक भक्तों ने जलाभिषेक कर धर्म लाभ कमाया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा भजनों का आयोजन किया गया। जिसमें महिला भक्तों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतिया दी। भगवान को भोग लगाकर भक्तों को पंगत प्रसादी जिमाई गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version