- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सह परिवार श्री गोविंद देव जी मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां मंगल आरती में भगवान श्री गणेश जी के दर्शन किए। मंदिर के महंत और पुजारियों ने मुख्यमंत्री का और उनकी धर्मपत्नी का स्वागत किया, प्रसाद भेंट किया। मुख्यमंत्री ने मंगला आरती में मौजूद सभी श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और भगवान श्री गोविंद जी से प्रदेश में शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की प्रार्थना की।
- Advertisement -











































