Home latest मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने सुनी जनता की समस्याएं

मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने सुनी जनता की समस्याएं

0

*अधिकारियों को दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश*

*_- परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण से आमजन खुश_*

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई की। उन्होंने वहां उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति से आत्मीयता से मुलाकात की तथा संवेनदशीलता के साथ जनता की समस्याओं को सुना।  शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, सार्वजनिक निर्माण एवं चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों की आमजन से संबंधित समस्याएं सुनी तथा कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर परिवादी को राहत दी। जनसुनवाई के दौरान आमजन ने  शर्मा का दुपट्टा ओढ़ाकर उनका अभिनन्दन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version