लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
राजस्थान सरकार
मुख्यमंत्री जनसम्पर्क प्रकोष्ठ
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व
प्रदेश की खुशहाली की कामना की
जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जन्माष्टमी पर्व पर शनिवार रात्रि को मानसरोवर स्थित इस्कॉन मन्दिर में सपत्नीक दर्शन किए और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने मन्दिर में स्थित गिरिधारी दाऊजी, राधा मदनमोहन एवं गौर निताई की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गीता में जो उपदेश दिए, वह आज भी हमारे जीवन को सार्थक बना रहे हैं। हम सभी को भगवान श्री कृष्ण के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण ने कर्म की प्रधानता का संदेश दिया था। इसे आत्मसात कर हम सभी को विकसित भारत, विकसित राजस्थान के लिए मिलकर कार्य करना होगा।
इसके पश्चात श्री शर्मा ने जयनिवास बाग में ही देवस्थान विभाग के राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के मंदिर श्री लक्ष्मीनारायण जी में भी दर्शन किए।
शर्मा ने मन्दिर में कीर्तन में हिस्सा लिया एवं वहां उपस्थित
श्रद्धालुओं से मिले। परिसर में मधुर कृष्ण कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।