मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव

0
149
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क  

युवा दिवस पर 13 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरियों की सौगात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकताः उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

भीलवाड़ा । (विनोद सेन) मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने युवा दिवस के अवसर पर रविवार को जयपुर स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में युवाओं को सरकारी नौकरियों की सौगात दी।

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के मुख्य आतिथ्य में नगर निगम सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक गोपाललाल खंडेलवाल, विधायक अशोक कोठारी, विधायक जब्बर सिंह सांखला, विधायक लादूलाल पितलिया,  महापौर राकेश पाठक, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा, जिला कलक्टर नमित मेहता, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहें।

इस अवसर पर राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 13 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, इस दौरान मुख्यमंत्री  शर्मा ने प्रदेशवासियों को लगभग 31 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी दी।

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में भीलवाड़ा जिले के 367 कर्मयोगियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जिनमें चिकित्सा विभाग के 195, वित्त विभाग के 73, पुलिस के 85, नगर निकाय के 14 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने जिले के नवनियुक्त कर्मयोगियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

- Advertisement -
Previous articleयुवा दिवस मनाया
Next articleशांति विधान मंडल, भजन संध्या का हुआ आयोजन
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here