लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत बना दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक
राजस्थान व्यापार, निवेश और वैश्विक साझेदारी के लिए पूरी तरह तैयार — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
नई दिल्ली/जयपुर ।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है और राजस्थान भी इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और राजस्थान अब व्यापार, निवेश व साझेदारी के लिए तैयार है।
मुख्यमंत्री नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित फिक्की के 98वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
सरकार और उद्योग के बीच मजबूत सेतु है फिक्की — मुख्यमंत्री
शर्मा ने कहा कि फिक्की देश के नीति-निर्माताओं, उद्योगपतियों और निवेशकों के बीच समन्वय का मजबूत माध्यम है और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने बताया कि राइजिंग राजस्थान समिट के लिए फिक्की ने यूके, जर्मनी, यूएई, कतर और सऊदी अरब में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आउटरीच कार्यक्रमों में साझेदारी की है।
पिछले एक दशक में भारत में अभूतपूर्व परिवर्तन
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।
उन्होंने कहा:
-
जीएसटी और श्रम सुधारों ने एक राष्ट्र–एक बाजार की अवधारणा को मजबूत किया है।
-
भारतमाला, सागरमाला, उड़ान जैसी योजनाओं ने देश की परिवहन संरचना को सुदृढ़ किया है।
-
मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, यूपीआई जैसे नवाचारों ने विकसित भारत 2047 की दिशा में बड़ा आधार तैयार किया है।

राजस्थान का कायाकल्प कर रही डबल इंजन की सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य के रूप में राजस्थान इस राष्ट्रीय प्रगति यात्रा में अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
उन्होंने बताया कि सरकार का विज़न तीन स्तंभों—सुधार, स्थिरता और अवसर—पर आधारित है।
मुख्यमंत्री ने कहा:
-
ईआरसीपी (राम जलसेतु लिंक परियोजना) से 17 जिलों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
-
महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में 9.24% की कमी दर्ज हुई है।
-
राजस्थान 12.2% की जीडीपी वृद्धि दर के साथ राष्ट्रीय औसत 9.7% से आगे है।
-
राज्य में निवेश अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए सिंगल विंडो प्रणाली, डिजिटल नवाचार और पारदर्शी भूमि आवंटन नीति लागू की गई है।
-
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट में 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए, जिनमें से 7 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट जमीन पर उतर चुके हैं।

नवीकरणीय ऊर्जा का पावरहाउस बन रहा राजस्थान
शर्मा ने कहा कि राजस्थान आज भारत का नवीकरणीय ऊर्जा पावरहाउस बन चुका है:
-
सौर ऊर्जा में देश में पहला स्थान।
-
पवन ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया में अग्रणी।
-
5 लाख से अधिक एमएसएमई और स्टार्टअप पंजीकरण, देश में चौथा स्थान।
-
आई-स्टार्ट कार्यक्रम के तहत 7,000 से ज्यादा स्टार्टअप पंजीकृत।
-
सड़क अवसंरचना के लिए 5 वर्षों में 60 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान।
-
औद्योगिक क्लस्टर, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, सीमा आर्थिक क्षेत्र व उन्नत हवाई अड्डों का विकास जारी

भारत का सबसे प्रतिष्ठित पर्यटन ब्रांड: राजस्थान
मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान अपनी संस्कृति, धरोहर, वन्यजीव, व्यंजन और त्योहारों की वजह से विश्वभर में पसंदीदा पर्यटन स्थल है।
-
वेडिंग टूरिज्म में राजस्थान पहले से शीर्ष पसंद।
-
MICE पर्यटन (मीटिंग, इंसेंटिव, कॉन्फ्रेंस, एक्सजीबिशन) के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं का विकास।
-
फिल्म टूरिज्म, एडवेंचर, इको और धार्मिक पर्यटन को राज्य सरकार बढ़ावा दे रही है।
-
नई पर्यटन अवसंरचना, धरोहर संरक्षण और पीपीपी मोड पर होटलों के विकास से राजस्थान शीर्ष वैश्विक पर्यटन डेस्टिनेशन की श्रेणी में आ रहा है।
इस अवसर पर फिक्की अध्यक्ष हर्षवर्धन अग्रवाल, निर्वाचित अध्यक्ष अनंत गोयनका, उद्योगपति, निवेशक और बड़ी संख्या में प्रतिनिधि उपस्थित थे।











































