- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को ब्यावर के जैतारण में श्रीराम चौक स्थित भगवान श्रीराम की विशालकाय प्रतिमा के दर्शन किए और पूजन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की दुर्गाष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का पूजन भी किया और उनसे आशीर्वाद लिया। उन्होंने कन्याओं को श्रद्धापूर्वक चुनरी ओढ़ाई और पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- Advertisement -

















































