- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को मानसरोवर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती वैर विधायक बहादुर सिंह कोली की कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से विधायक के स्वास्थ्य की प्रगति की जानकारी भी ली।
विधायक कोली हृदय संबंधी समस्या से पीड़ित हैं और वर्तमान में अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
- Advertisement -















































