Home latest मुख्यमंत्री का दो दिवसीय जोधपुर प्रवास, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री का दो दिवसीय जोधपुर प्रवास, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में होंगे शामिल

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

जोधपुर  – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 14 और 15 अगस्त को जोधपुर के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे स्वतंत्रता दिवस-2025 के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

14 अगस्त – सांस्कृतिक कार्यक्रम और ‘एट होम’

मुख्यमंत्री शर्मा 14 अगस्त को दोपहर 3:15 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और गांधी मैदान से जालोरी गेट तक आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे मेहरानगढ़ फोर्ट में आयोजित ‘एट होम’ कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वे गणमान्य नागरिकों से मुलाकात करेंगे।
रात्रि 8:15 से 9:15 बजे तक वे सम्राट अशोक उद्यान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में भाग लेंगे और प्रदेश की कला एवं लोक परंपराओं का आनंद लेंगे।

15 अगस्त – राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

मुख्यमंत्री 15 अगस्त को सुबह 8:55 बजे गौरव पथ स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करेंगे। इसके बाद 9:05 बजे बरकतुल्लाह ख़ां स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 में ध्वजारोहण करेंगे और मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद 11:15 से 12:15 बजे तक सर्किट हाउस में बैठक करेंगे और दोपहर 12:25 बजे जोधपुर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version