मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पहलगाम में जान गंवाने वाले नीरज उधवानी को दी श्रद्दाजंलि

0
43
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पहलगाम में जान गंवाने वाले नीरज उधवानी को दी श्रद्दाजंलि
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पहलगाम में जान गंवाने वाले नीरज उधवानी को दी श्रद्दाजंलि
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में जान गंवाने वाले  नीरज उधवानी की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने गुरुवार प्रातः स्व. नीरज उधवानी के मॉडल टाउन स्थित अपार्टमेंट पर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। आपको बता दे  की जयपुर के मॅाडल टाउन में रहने वाले  नीरज उधवानी की आतंकवादियों ने पहलगाम में हत्या कर दी थी।

परिजनों ने बताया की नीरज शिमला में दोस्त की शादी में शामिल होने के बाद कश्मीर गया था। जहां पहलगाम में आतंकी हमले में उसकी जान चली गई। मां ज्योति, पत्नी आयुषी ,भाभी और अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। आयुषी के साथ नीरज की शादी 2023 में ही हुई थी।

फोरेस्ट व्यू से झालाना मोक्ष धाम के लिए रवाना हुई शव यात्रा

जिस समय नीरज उथवानी की शव यात्रा उसके घर से अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुई वहां चित्कार मच गया। हर किसी की आंखे नम थी। मां- पत्नी, भाई, भाभी, बहन, रिश्तेदारों ,बच्चों के साथ- जो भी मौेके पर था सभी की आंखों में आंसु थे।

अधिकांश लोगों ने सरकार से आतंकवादियों को चुन- चुनकर मारने की मांग की। लोगों का एक ही कहना था अब समय आ गया इनका अंत होना चाहिए। हमारे बच्चों ने क्या बिगाड़ा था उनका जो हमारा संसार उजाड़ दिया।

इन नेताओं ने भी दी श्रद्दाजंलि

नीरज उधवानी को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष वासूदेव देवनानी, जोगाराम पटेल, मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विधायक कालीचरण सराफ, कैलाश वर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित बड़ी संख्या में बीजेपी – कांग्रेस नेताओं और समाजसेवियों ने श्रद्दाजंलि दी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here