लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान से 50 विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचकर आमजन को सरकार की योजनाओं, नीतिगत सुधारों और उपलब्धियों की जानकारी देंगे।
मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील की कि वे सुझाव पेटिका के माध्यम से अपनी राय दें, जिन्हें आगामी बजट में शामिल किया जाएगा। 
-
70% वादे पूरे: दो वर्षों में 5 साल के वादों में से 70% कार्य पूरे
-
पानी-बिजली सुधार: 22 जिलों में दिन में बिजली उपलब्ध
-
किसान कल्याण: किसान सम्मान निधि ₹9,000, आगामी समय में ₹12,000
-
युवा रोजगार: 92,000 सरकारी नौकरियां, 20,000 इस माह में, निजी क्षेत्र में 2.5 लाख+ रोजगार
-
सामाजिक कल्याण: आयुष्मान आरोग्य योजना में 25 लाख तक कैशलैस इलाज, 70 लाख जरूरतमंदों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा लाभ, महिलाओं को ₹450 में गैस सिलेंडर, 1.5 लाख बालिकाओं को लाडो प्रोत्साहन राशि

सरकारी पारदर्शिता और विकास निधि
-
राज्य की सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में विकास निधि का वितरण
-
ऑडियो-वीडियो सामग्री के माध्यम से योजनाओं की जानकारी सीधे आमजन तक
-
कानून का राज स्थापित, राज्य की 8 करोड़ जनता के लिए कार्य

मुख्यमंत्री का संदेश
शर्मा ने कहा, “हम जनता के सेवक हैं। विकास रथों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी। किसान, महिला, युवा और मजदूर सशक्त होंगे तो प्रदेश विकसित बनेगा।”
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि सरकार राष्ट्र प्रथम की अवधारणा के तहत अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का उजियारा पहुंचा रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी और विधायक
-
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड
-
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल
-
राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी
-
विधायक कैलाश वर्मा, कुलदीप धनकड़, गोपाल शर्मा, बालमुकुन्दाचार्य, महेन्द्र पाल मीणा, रामावतार बैरवा

राज्य सरकार ने 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में 200 विकास रथ भेजे हैं, जो जनता तक योजनाओं की जानकारी पहुँचाने का काम करेंगे।











































