लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
19,149 करोड़ रुपए की आरयूआईडीपी फेज-5 परियोजना नीति आयोग व शहरी विकास मंत्रालय में परीक्षणाधीन
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और शहरी जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी दिशा में राज्य सरकार ने 19,149 करोड़ रुपए की लागत वाली राजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (आरयूआईडीपी) फेज-5 की तैयारी पूरी कर ली है।
यह परियोजना राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद वर्तमान में नीति आयोग और शहरी विकास मंत्रालय के परीक्षणाधीन है। परियोजना के वित्तपोषण हेतु ऋण आवेदन पहले ही प्रस्तुत किया जा चुका है। इस वित्तीय सहयोग में एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) और विश्व बैंक (World Bank) की भागीदारी प्रस्तावित है।
परियोजना की प्रमुख विशेषताएं
-
296 नगरों में सीवरेज और अपशिष्ट जल प्रबंधन।
-
41 जिला मुख्यालयों सहित 80 शहरों में जलापूर्ति स्तर में सुधार।
-
56 शहरों में जलभराव और बाढ़ प्रबंधन के समाधान।
-
विरासत संरक्षण हेतु कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना।
-
जयपुर, जोधपुर, कोटा, भरतपुर व इनके 28 सैटेलाइट कस्बों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली।
-
संभाग मुख्यालय स्तर के 7 शहरों में शहरी यातायात सुधार के लिए अर्बन मोबिलिटी प्लान।
-
औद्योगिक प्रदूषण को रोकने के लिए रीको और उद्योग विभाग के सहयोग से कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण।

7 साल की अवधि, बड़े पैमाने पर निवेश
परियोजना की अवधि 7 वर्ष होगी। इसमें विश्व बैंक द्वारा 414 मिलियन डॉलर और एडीबी द्वारा 1855 मिलियन डॉलर का निवेश प्रस्तावित है।










































