मुख्यमंत्री ने बंधवाई राखी, 1.21 लाख आंगनबाड़ी बहनों को मिला राखी का उपहार

0
470
- Advertisement -

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बांधी राखी, 1.21 लाख आंगनबाड़ी बहनों को मिला राखी उपहार

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर, मंगलवार — राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित ‘आंगनबाड़ी बहन सम्मान समारोह’ को संबोधित करते हुए प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पण और सेवा को सराहा।

आंगनबाड़ी बहनों से बंधवाई मुख्यमंत्री ने रखी

कार्यक्रम की शुरुआत एक भावनात्मक पल से हुई जब मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी बहनों से राखी बंधवाई, और उनके योगदान को भाई की तरह सर झुका कर स्वीकार किया।

501-501 रुपये का राखी उपहार

मुख्यमंत्री  शर्मा ने इस अवसर पर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से राज्य की 1 लाख 21 हजार आंगनबाड़ी बहनों को राखी के उपहारस्वरूप ₹501-501 रुपये की राशि उनके खातों में स्थानांतरित की।

☂️ छाता और मिठाई भी भेंट

सिर्फ नकद ही नहीं, बल्कि राज्य सरकार की ओर से छाता और मिठाई के डिब्बे भी आंगनबाड़ी बहनों को उपहार स्वरूप प्रदान किए गए, जिससे उनके चेहरे पर प्रसन्नता की चमक दिखी।

दूध युक्त बालाहार का शुभारंभ

कुपोषण के खिलाफ एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब कुपोषित बच्चों को दिए जाने वाले दूध की मात्रा 15 ग्राम से बढ़ाकर 25 ग्राम कर दी जाएगी।
इस अवसर पर उन्होंने दूध युक्त बालाहार प्रीमिक्स पैकेट योजना का भी शुभारंभ किया।

पोषण शपथ दिलाई

समारोह के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी आंगनबाड़ी बहनों को “पोषण शपथ” दिलाई, जिसमें उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी किया संबोधित

कार्यक्रम को मुख्यमंत्री एवं महिला बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने भी संबोधित किया और कहा की सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ है।  उनकी समस्याओं का समाधान समय-समय पर समाधान करते रहेंगे ।उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री जी ने आपसे राखी बंधवा लिया है तो वह भी बड़े भाई के नाते अपनी राखी का फर्ज निभाएंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here