मौसम का बदला मिजाज, शुरू हुई मावठ की बारिश

0
161
- Advertisement -

 

लोकटूडे न्यूज नेटवर्क सेमारी सलुम्बर(बीएल जोशी)

मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट,

सलुम्बर जिलेभर में कड़ाके की सर्दी के साथ पिछले तीन दिनों से आसमान में कोहरा व धुंध के बीच आज अलसुबह से बारिश भी होने लगी,जिले के दर्जनों गांवो कस्बो में कही फुआरे तो कही बूंदाबांदी एवम तेज व मध्यम बारिश का दौर चल रहा है,जिले के सेमारी नगर में आज सुबह से लगातार दो से तीन बार तेज और मध्यम बारिश से सडको पर मावठ की बारिश का पानी बहने लगा,साथ ठंडी हवाओं से लोग सर्दी से काँपने को मजबूर हो गए।

लोग दोपहर तक घरों से बाहर नही निकले तो वही सडको व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा,लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने के प्रयास में लगे रहे,भयंकर कोहरे की आगोश में छाए काले बादलों से दिन में भी अंधेरा छा गया,रुकरुकर हुई बारिश से ठंड का असर और तेज हो गया,विजिबिलिटी कम होने से सडको पर चल रहे वाहनों के हेड लाइट जलानी पड़ी,वही तेज ठंड से दुपहिया वाहन चालको को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
बारिश के चलते क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौनी से भी लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here