मूसलाधार बारिश के संग नाग पहाड़ी से आया 10 फिट लंबा अजगर,मोर का किया शिकार

0
140
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

वन विभाग ने किया रैस्क्यू……

स्थानीय संवाददाता-ओमप्रकाश चौधरी।

अजमेर, पीसांगन। उपखंड मुख्यालय पीसांगन के गढ़ी गुजरान गांव में तेज बरसात के संग 10 फिट लंबा अजगर गांव में पहुंच गया। अजगर जब राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर रहा था। इस दौरान ग्रामीणों की नजर अजगर पर पड़ी। आबादी क्षेत्र में अजगर की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं कांग्रेसी नेता ओम सिंह राठौड़ के मुताबिक दो दिन से चल रही तेज बरसात के कारण गढ़ी गुजरान गांव में स्थित उनकी ढाणी से होकर गुजरते बरसाती नाले में नाग पहाड़ी से बहकर 10 फिट लंबा अजगर आ गया।

जो राष्ट्रीय पक्षी मोर को निगल रहा था। जब अजगर मोर को निगल रहा था। उस दौरान ग्रामीणों की नजर अजगर पर पड़ी। अजगर के द्वारा मोर को निगलता देखकर ग्रामीणो में हड़कंप मच गया। इस पर सीआर ओमसिंह राठौड़ ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओमसिंह राठौड़ ने बताया कि उनकी सूचना पर वन कर्मी करतारसिंह रावत,वन मित्र विक्की सिंह,सांवर सिंह,कोबरा टीम पुष्कर के धर्मराज शर्मा व मौखमसिंह रावत मौके पर पहुंचे और अजगर की तलाश शुरू की। लेकिन तब तक अजगर कांटो की बाड़ में जाकर छुप गया। तब जैसीबी मशीन की मदद से कांटो की बाड़ में छुपे अजगर को सुरक्षित बाहर निकालकर पुनः नाग पहाड़ी में सुरक्षित छुड़वाया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here