लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा(सत्यप्रकाश मयंक) । उपखंड क्षेत्र के मण्डकला स्थित विश्वकर्मा मंदिर में जांगिड़ समाज के लोगों की बैठक कालूराम जांगिड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा करवाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। मंदिर समिति के महामंत्री रामधन खातोला ने बताया कि 4 मई को भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करने का निर्णय सर्व सहमति से लिया गया। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 30 अप्रैल से कार्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे। जिसमें हवन, पूजन, भजन संध्या इत्यादि आयोजन होंगे। 4 मई को प्राण प्रतिष्ठा व प्रसादी का आयोजन होगा। कार्यक्रम के संचालन के लिए समिति बनाई गई। जिसमें अमोलक पालगंज को अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग अलग समितियों के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक में मंदिर समिति अध्यक्ष राधेश्याम बाछोला, टोडा तहसील अध्यक्ष सुरेश जांगिड़, नगरफोर्ट तहसील अध्यक्ष हनुमान नयागांव, रूपनारायण बालागढ, सत्यनारायण बलूंदा, गिर्राज सत्यनारायण नगरफोर्ट, लक्ष्मी चंद भोजपुरा, ओमप्रकाश रजलावता, जगन्नाथ झिराणा, शिवजीलाल झालरा, रामावतार देवरी, कृष्ण चंद्र नयागांव, रामगोपाल, रमेश, शंकर रामधन खातोला, राम अवतार ढिकोलिया, लोकेश अलीगढ़, रामावतार गाडौली, रमेश गोठड़ा, सहित आसपास के जांगिड़ समाज के पंच पटेल एवं समाज के लोग उपस्थित थे।

















































