मोहल्ला रैगरान स्कूल में बरामदा निर्माण की स्वीकृति

0
277
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— पालिकाध्यक्ष अमित कुमार ओसवाल के रहे विशेष प्रयास

नवीन कुमावत- ब्यूरो चीफ
किशनगढ़ रेनवाल। कस्बे के वार्ड नंबर 27, मौहल्ला रैगरान स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में राज्य सरकार ने विधायक विद्याधर सिंह चौधरी की अनुशंसा पर  बरामदा निर्माण की दे दी है ।बरामदा निर्माण की स्वीकृति मिलने पर पालिकाध्यक्ष अमित कुमार ओसवाल, पढ़बो-गढ़बो-बढ़बो सायंकालीन पाठशाला की शिक्षिका सरोज खटनावलिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश मुंडोतिया, स्कूल प्रधानाध्यापक हरिसिंह जाट, युनाइटेड जाट महासभा अध्यक्ष बी.आर. भूकर, शिक्षाविद् रामनिवास मौर्या, रामनिवास खटनावलिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक असावा, रामगोपाल जोगीदास आदि गणमान्य लोगों ने विधायक चौधरी का आभार प्रकट किया है।

1999 में सासंद कोटे से हुआ था निर्माण, अब विधायक कोटे से बनेगा बरामदा
गौरतलब है कि विद्यालय का निर्माण वर्ष 1985 में होने के बाद इसकी क्रमोन्नति वर्ष 1999 में हुई। उस समय राज्य सरकार द्वारा तीन कमरे और सांसद द्वारका प्रसाद बैरवा के द्वारा तीन कमरों का निर्माण करना बताया जा रहा है। वर्तमान में विद्यालय में तीन कमरें हैं, लेकिन इनमें बरामदा नहीं है। गत वर्ष पढ़बो गढ़बो बढ़बो सायंकालीन पाठशाला के स्वेटर वितरण कार्यक्रम में बच्चों की मांग पर विधायक विद्याधर सिंह ने स्कूल के विकास की जिम्मेदारी ली। पढ़बो गढ़बो बढ़बो सायंकालीन पाठशाला की शिक्षिका सरोज ने बताया कि जल्द ही विधायक विद्याधर सिंह चौधरी का सार्वजनिक कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सम्मान किया जायेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here