Home crime विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी जाना तय , जाएंगे जेल

विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी जाना तय , जाएंगे जेल

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 नई दिल्ली । अंता से बीजेपी विधायक कँवर लाल मीना की सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका SLP हुई खारिज, दो सप्ताह में सरेंडर करने के आदेश,अब विधायक मीना की जाएगी विधायकी और जाना होगा जेल। इससे पूर्व राजस्थान हाई कोर्ट ने भी विधायक कंवर लाल मीणा को राहत नहीं दी थी, हाई कोर्ट के निर्णय के खिलाफ में सुप्रीम कोर्ट गए थे, वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली है ,अब उनकी विधायक की जाना लगभग तय है। इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष को निर्णय करना होगा।

तत्कालीन उपखंड अधिकारी रामनिवास मेहता की कनपटी पर तानी थी बंदूक, रिपोल की करवाई थी घोषणा
सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश तत्कालीन उपखंड अधिकारी रामनिवास मेहता की कनपटी पर बंदूक तानने एवं रिपोल की जबदस्ती घोषणा करवाने को लेकर और जान से मारने की धमकी वाले मामले में दिया है।

27 मुकदमे है कंवरलाल मीणा के खिलाफ 

उस समय  कंवरलाल मीणा के खिलाफ 15  वां मामला था। उसके बाद 12 और इस तरह के संगीत अपराध करने के आरोप है। अब तक मीना पर करीब 27 इस तरह के मुकद्दर में दर्ज है। कोर्ट में बहस के दौरान मीणा के वकील ने कहा कि कंवर लाल मीणा मौजूद विधायक, जनप्रतिनिधि है और उनके खिलाफ किसी तरह के सबूत नहीं मिले हैं, उन्हें थोड़ी राहत दी जाए।  सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सुनवाई करते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि का दायित्व ज्यादा होता है और उन्होंने जिस तरह के अपराध किए हैं, वह उन्हें माफ़ करने जैसे नहीं है। इसलिए उनकी जमानत रद्द की जाती है, उन्हें 2 सप्ताह में सरेंडर करना होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version