लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सेवा की मिसाल बनी कामधेनु टीम
पादूकलां। नागौर जिले की ग्राम पंचायत मेवड़ाधाम में रविवार को कामधेनु गौ रक्षा भक्ति ग्रुप मेवड़ा के युवा सदस्यों ने गौमाताओं को दो कड़ाव लापसी का विशाल प्रसाद अपने हाथों से खिलाकर सेवा और भक्ति का अद्भुत दृश्य पेश किया।
ग्रुप अध्यक्ष दिनेश सोनी ने बताया कि युवा सदस्यों ने गौसेवा को जीवन का संकल्प मानते हुए हर ग्यारस, अमावस्या और पूर्णिमा पर लापसी प्रसाद वितरण की धार्मिक परंपरा शुरू की है। समूह ने 151 गौशालाओं तक यह सेवा पहुंचाने का लक्ष्य भी रखा है, ताकि अधिक से अधिक गौधामों में सेवा का संदेश पहुंचे।
अब शादी, जन्मदिन, पार्टी और अन्य शुभ अवसरों पर भी लोग लापसी प्रसाद सेवा को अपनाने लगे हैं, जिससे युवा पीढ़ी में गौसेवा का उत्साह तेजी से बढ़ रहा है। सेवा कार्य में शम्भूदान चारण, जीवन सिंह राठौड़, प्रेम जांगिड़, सोनू सिंह राठौड़, श्यामलाल जांगिड़, सुरेंद्र सिंह राठौड़, प्रेम सिंह राठौड़, ताराचंद जांगिड़ सहित कई ग्रामीण जुड़े।
गौमाताओं को लापसी, गुड़, हरा चारा, फल–फ्रूट और हरी सब्जियाँ खिलाई गईं। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गौभक्तों ने सेवा का संकल्प दोहराया। युवा सदस्य केवल प्रसाद वितरण तक सीमित नहीं हैं, वे घायल और दुर्घटनाग्रस्त गौमाताओं के उपचार और देखभाल में भी सहयोग कर रहे हैं। इस सेवा के लिए स्थानीय भामाशाहों द्वारा दानराशि का उपयोग किया जा रहा है।
गौभक्तों ने राज्य और केंद्र सरकार से गौमाता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग की और कहा कि युवा पीढ़ी में बढ़ता गौसेवा का उत्साह समाज के लिए प्रेरणा और राष्ट्र के लिए गौरव है।











































