Home latest मेवाड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बने अनिल मिश्रा, आर.के. जैन महासचिव

मेवाड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बने अनिल मिश्रा, आर.के. जैन महासचिव

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा, पंकज पोरवाल – मेवाड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 54वीं वार्षिक आम सभा एवं कार्यकारिणी समिति और पदाधिकारियों के वार्षिक चुनाव आज संपन्न हुए। आमसभा के बाद कार्यकारिणी समिति की प्रथम बैठक में जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक अनिल मिश्रा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष (2025-26) चुना गया।

आर.के. जैन को लगातार 9वें वर्ष मानद महासचिव चुना गया। आर.के. जैन सीएस हैं और कॉर्पोरेट सलाहकार होने के साथ कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं।

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व कार्यकारी निदेशक डॉ. आर.सी. लोढा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जबकि हिन्दुस्तान जिंक के किशोर कुमार एस, मनोमय टेक्स इंडिया के योगेश लढ्ढा और संगम इंडिया लिमिटेड के अनुराग सोनी को उपाध्यक्ष चुना गया। निर्मल जैन को संयुक्त सचिव और एस.के. सुराणा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

मानद महासचिव आर.के. जैन ने गत वर्ष की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि हमीरगढ़ रोड पर कानून व्यवस्था की समस्या जिला प्रशासन और एसपी के सहयोग से काफी हद तक निवारण की गई। इसके अलावा, चेम्बर सांसद एवं विधायक के माध्यम से भीलवाड़ा में पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना के प्रयास जारी हैं। आरआईपीएस 2024 में चेम्बर के प्रयासों से कई महत्वपूर्ण संशोधन भी किए गए।

इस वर्ष फिक्की, सीआईआई, सीआईटीआई और राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन जैसी राष्ट्र स्तरीय संस्थाओं के सहयोग से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

निवर्तमान अध्यक्ष डी.पी. मंगल ने अपने कार्यकाल के दौरान चेम्बर के पूर्व अध्यक्षों और सभी सदस्यों के सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version