Home latest जाट समाज का तृतीय सामूहिक विवाह समारोह 1 नवंबर को, 6 जोड़े...

जाट समाज का तृतीय सामूहिक विवाह समारोह 1 नवंबर को, 6 जोड़े पंजीकृत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा, पंकज पोरवाल – सकल जाट समाज की ओर से राजस्थान मेवाड़ जाट महासभा, भीलवाड़ा के तत्वावधान में तृतीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 1 नवंबर 2025 को हरणी महादेव, भीलवाड़ा में किया जाएगा।

आयोजन की तैयारियों को लेकर हीरालाल भदाला की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी समाजबंधुओं ने इस कार्यक्रम को तन, मन और धन से सहयोग कर ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक जोड़े के विवाह की तैयारियों में सहयोग का भी संकल्प लिया।

समारोह के लिए अब तक 6 जोड़े पंजीकृत हो चुके हैं। समाज के स्थायी सदस्य, जो प्रत्येक सामूहिक विवाह में 21,000 रुपये का योगदान करते हैं, उनकी संख्या बढ़कर 77 हो गई है। हाल ही में बद्री लाल नरादनिया (पाँसल) और पूर्व पार्षद शंकर लाल नागा स्थायी सदस्य बने हैं।

बैठक के बाद जाट धर्मशाला हरणी महादेव में कार्यालय का शुभारंभ किया गया और सामूहिक विवाह के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। आगामी रणनीति और तैयारियों को लेकर अगली बैठक 28 सितंबर को शिव जाट छात्रावास, शाहपुरा में आयोजित की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version