- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
चित्तौड़गढ़ | मीरा महोत्सव 2025 के दूसरे दिन भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मीरा मंदिर, दुर्ग और इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में हुए भक्ति रसोत्सव में सुप्रसिद्ध आकाशवाणी कलाकार दीपक माथुर ने अपनी मनमोहक मीरा भजनों की प्रस्तुति से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।
दीपक माथुर ने “भारत में भोर होगी तो मीरा के भजन से…” जैसे भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किए, जिसे सुनकर पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इन भजनों के साथ संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने चित्तौड़गढ़ को मीरा की भक्ति-रसधारा में डुबो दिया।
कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ के सुप्रसिद्ध कवि अब्दुल जब्बार द्वारा रचित गीत भी गाए गए, जिसने समारोह को और भी विशेष बना दिया।
️ मीरा की भक्ति, संगीत और नृत्य का यह संगम श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ।
- Advertisement -
















































