लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
विमला रांका ने कहा – मनुष्य जीवन में एक बार कन्यादान जरूर करना चाहिए
भीलवाड़ा | रिपोर्टर – पंकज पोरवाल
महावीर इंटरनेशनल मीरा केंद्र, भीलवाड़ा द्वारा एक नेक पहल के तहत जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की गई।
केंद्र की सचिव सुमन अग्रवाल ने बताया कि यह सामग्री गवर्नर काउंसिल सदस्य मंजू खटवड़ के सानिध्य में वितरित की गई। इस कार्य में मीरा केंद्र की सदस्या सुशीला चौधरी का विशेष सहयोग रहा।
विवाह सामग्री में साड़ियां, गहने, सूटकेस, घड़ी, बर्तन, बेडशीट, दोहड़ (रजाई) सहित अन्य घरेलू सामान प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मीरा केंद्र की अध्यक्ष विमला रांका ने कहा —
“मनुष्य जीवन में हर किसी को कम से कम एक बार कन्यादान जरूर करना चाहिए। यह सबसे पुनीत कार्यों में से एक है।”
कार्यक्रम के दौरान कोषाध्यक्ष सुधा बुलिया, अर्चना सोनी, निशा सोनी, अनिता आर्य, संतोष जागेटिया सहित कई सदस्याएं उपस्थित रहीं।


















































