लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जुगल सिंह सोलंकी
521 वाँ मीराँ महोत्सव भव्य शोभा यात्रा,
श्रीचारभुजा राजपूत छात्रावास से प्रारम्भ होकर चारभुजा क़े मंदिर मे ध्वजारोहण और रजत रेवाड़ी की स्थापना,श्रीचारभुजा मन्दिर प्रांगण तक पहुंची
मेड़ता सिटी जिला नागौर। मेड़ता का ऐतिहासिक एवं अंतरराष्ट्रीय 521 वां मीरा महोत्सव आज विधिवत रूप से ध्वज पूजन के साथ आरंभ हो गया। भगवान चारभुजा नाथ के पुजारी अनिल अबोटी द्वारा मुख्य यजमान सत्यनारायण लाहोटी परिवार के हाथों विशेष रजत रेवाड़ी के झूला महोत्सव की पूजा अर्चना कर विधिवत रूप से अखंड हरी कीर्तन आरंभ किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुगण मीरा महोत्सव में शिरकत करने मेड़ता पहुंचने लगे है, आठ दिवसीय इस मीरा महोत्सव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डिप्टी रामकरण मलिंडा एवं थाना अधिकारी धर्मेश दायमा द्वारा कानून व्यवस्था के माकूल प्रबंध किए गए। आज भी विशाल शोभायात्रा निकाली गई।












































