लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जिले के कई पत्रकारों के साथ सामाजिक संगठनों का एकजुट प्रदर्शन
दोषियों की बर्खास्तगी की उठी मांग
सिरोही। राजस्थान के माउंट आबू में पत्रकारिता पर हुए हमले के खिलाफ आज जनसैलाब उमड़ पड़ा। सिरोही जिले के कई पत्रकारों ने 1 जुलाई को पत्रकार हरिपाल सिंह उखरडा पर नगरपालिका के निलंबित कर्मचारियों द्वारा किए गए हमले, मारपीट की घटना को लेकर आज माउंट आबू में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम एसडीएम डॉ. अनुप्रिया को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की।
मामला केवल पत्रकार समुदाय तक सीमित नहीं रहा। पत्रकारों के समर्थन में कई सामाजिक संगठन भी आए और इस आंदोलन में भागीदारी निभाई।
सैकड़ों लोगों की मौजूदगी ने माउंट आबू एसडीएम कार्यालय को घेराव के रूप में तब्दील कर दिया और साफ संकेत दिया कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अब देखना ये होगा कि सरकार इस जनआक्रोश को कितनी गंभीरता से लेती है और दोषियों पर कब तक कार्रवाई होती है।












































