लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
सिरोही
सिरोही भाजपा नेत्री का बडा खुलासा,
भाजपा नेत्री के वायरल वीडियो पऱ पूर्व सीएम सलाहकार संयम लोढ़ा का ट्वीट, बोले यह बात हम नहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की मौजूदगी में सार्वजनिक मंच से भाजपा की जिला मंत्री गीता अग्रवाल कह रही हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आग्रह हैं कि आपकी कार्यकर्ता ने जो बात उठाई हैं। उसकी जांच कर माउंट आबू में देह व्यापार के गोरख धंधे को तुरंत प्रभाव से बंद करवाए। क्योंकि सीएम स्वयं आबू विकास समिति के अध्यक्ष हैं, डेढ़ साल में समिति की एक भी बैठक नहीं ली अब किस दिशा में आबू का विकास जा रहा हैं, ये सबके सामने हैं।
आपको बता दे की बीजेपी नेता गीता अग्रवाल ने ये गंभीर विषय इसलिए उठाय़ा जिससे की इस पर कार्रवाई हो सके। गीता अग्रवाल ने कहा की देशभर में 12- 13 साल की लड़कियों को इस धंधे में धकेला जा रहा है। जिस पर रोक लगनी चाहिए।
