लोक टुडे न्यूज नेटवर्क ।
राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
भरतपुर। मथुरा गेट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी शहर में लोन देने के पोस्टर लगवाते थे। जब लोग उनसे लोन लेने के लिए संपर्क करते तो, उनसे फ़ाइल चार्ज और सिक्योरिटी के नाम ब्लैंक चेक लेते और उस ब्लैंक चेक का उपयोग कर पैसे निकाल लेते।जिला उद्योग केंद्र में नौकरी होना बताते ।
सीओ पंकज यादव आईपीएस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के नाम रवि कुमार पुत्र सत्यराम जाटव निवासी शाहगंज आगरा एवं सोनू उर्फ शैलेन्द्र पुत्र बहादुर जाटव निवासी शाहगंज आगरा हैं जिन्हें आगरा एवं कानपुर से गिरफ्तार किया है। घटना में काम में ली गई स्कूटी को जब्त किया हैं। इनके खिलाफ अटलबंद थाना में भी ठगी का मामला दर्ज है। मथुरा गेट थाना के एएसआई हर गोपाल सिंह की टीम ने कार्यवाही इस मामले में की है ।
सीओ पंकज ने बताया कि 28 फ़रवरी को आजमखान निवासी गोपालगढ़ ने थाना मथुरा गेट ने FIR दर्ज करवाते हुए बताया था ,कि मेरी दूकान कन्नी गुर्जर चौराहे पर है। 5 नवंबर 2024 को मेरी दुकान पर दो व्यक्ति आये। जिसमें एक व्यक्ति ने अपना नाम शैलेंद्र निवासी फतेहपुर सीकरी होना बताया। दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम निजामुद्दीन निवासी शाहगंज होना बताया। दोनों व्यक्तियों ने कहा कि हम लोग जिला उद्योग केंद्र भरतपुर में काम करते हैं। हम प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को लोन पर राशि दिलाते हैं।व्यक्तियों से उनके कागज़ लेते थे
उस राशि से कोई भी व्यक्ति अपना नया व्यापार शुरू कर सकता है। तब आजम खान ने कहा की मुझे व्यापार को बढ़ाने के लिए 10 लाख की जरुरत है। जिस पर दोनों व्यक्तियों ने हम आपको लोन दिला देंगे। जिसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, ओबीसी प्रमाण पत्र की जरुरत पड़ेगी। इसके अलावा फाइल का खर्चा 15 हजार रुपये आएगा। मैंने ऑनलाइन दोनों व्यक्तियों को 15 हजार रुपये दे दिए। 4 जनवरी 2025 को दोनों आरोपी फिर से 3 हजार 5 सौ रुपये नकद ले गए।ब्लैंक चेक लेकर खातों से पैसे निकालते थेआरोपी शैलेंद्र ने आजम खान से 12 दिसंबर 2024 को केनरा बैंक में खाता खुलवाया। उस खाते में आजम खान से 58 हजार 3 सौ 53 रुपये डलवाये।
इसके साथ ही आजम खान के खाते का ब्लैंक चेक ले लिया। जब आजम खान ने दोनों व्यक्तियों से पूछा कि मेरे खाते में लोन का पैसा कब आयेगा तो, उन्होंने कहा की जल्दी ही आपके खाते में लोन का पैसा आ जाएगा। आजम खान ने 15 जनवरी 2025 को अपना खाता चेक किया तो, दोनों आरोपियों ने खाते से 48 हजार रुपये निकाल लिए थे।
जब आजम खान ने दोनों व्यक्तियों को फोन किया उनका फोन बंद आ रहा था। जिसके बाद आजम खान ने मथुरा गेट थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।ठगी का तरीका आरोपी बैंक और सरकारी योजनाओं के जरिए लोन दिलाने के लिए नाम पर पोस्टर छपवा कर शहर में चिपकाते थे। लोग पोस्टर पढ़कर दोनों आरोपियों से संपर्क करते थे। जिस पर दोनों व्यक्ति फ़ाइल चार्ज के नाम पर ठगी करते थे। उसके साथ ही लोगों का बैंक में खाता खुलवाकर उसमें सिक्योरिटी के नाम पर पैसे डलवाते और ब्लैंक चेक लेकर खातों से पैसे निकाल लेते। आरोपी अपने खातों में पैसा नहीं लेते थे। वह आगरा के एक ई-मित्र वाले का क्यूआर कोड भेजकर लोगों से पैसे डलवाते थे। जिससे वह पकड़ में नहीं आ सके।










































