लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पादूकलां।
हज़रत सैय्यद ख़्वाजा अब्दुल रऊफ उर्फ़ मस्ताना शाह बाबा दरगाह ट्रस्ट के सरपरस्त की जिम्मेदारी अब पादूकलां स्थित नौ कुन्टी दरबार के गद्दीनशीन फकीर रमजान अली खां को सौंपी गई है। यह नियुक्ति ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी सी.एम. इब्राहिम साहब एवं अन्य ट्रस्ट सदस्यों की मौजूदगी में की गई।
पादूकलां पहुंचने पर फकीर रमजान अली खां का माला और साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर ठाकुर लादूसिंह साथाना, अध्यापक जगदीश राम गौरा, धर्माराम चौधरी मेवड़ा, सद्दिक भाटी, जाहिद ग़ौरी, इमरान खान, इन्साफ भाटी व शेरू लुहार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अपने संबोधन में फकीर रमजान अली खां ने कहा कि वे दरगाह ट्रस्ट की सेवाओं को और अधिक सशक्त करेंगे तथा आयोजनों को शांति और भाईचारे के साथ संपन्न कराएंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य ज़रूरतमंदों की सेवा करना और समाज में आपसी भाईचारे का संदेश फैलाना रहेगा।
