Home crime महिला और बच्चों से मारपीट, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

महिला और बच्चों से मारपीट, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

श्रीगंगानगर।
जिले के गांव बाजूवाला से एक बड़ा मामला सामने आया है। एक महिला ने ससुराल पक्ष पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला ने बताया कि उसके काका ससुर मनफूल, जेठ रामकुमार, रामेश्वरी देवी सहित अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, महिला ने अपने जेठ पर बुरी नियत रखने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

मारपीट के बाद किसी तरह अपनी और बच्चों की जान बचाकर महिला राहगीरों की मदद से ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से श्रीकरणपुर के पीहर गांव 23 ओ पहुंची। वहां पीहर पक्ष और ग्रामीणों ने महिला और उसके बच्चों को तुरंत श्रीकरणपुर CHC अस्पताल में भर्ती करवाया।

फिलहाल महिला और उसके बच्चों का इलाज जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version