Home latest मनोहरथाना कार्यालय सहायक अभियंता एवं उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन

मनोहरथाना कार्यालय सहायक अभियंता एवं उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मनोहरथाना कार्यालय सहायक अभियंता एवं उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन निजीकरण को लेकर,, राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं अतिरिक्त मुख्य शासन सचिव ऊर्जा विभाग जयपुर के नाम,,

झालावाड़। जिले के मनोहरथाना में संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार को उपखंड मनोहरथाना के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के द्वारा कार्य का बहिष्कार करके निम्न मांगों के लिय धरना-प्रदर्शन करके ज्ञापन प्रस्तुत किया गया संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष नवल मीणा ने बताया कि निजीकरण के विरोध में पूरे राजस्थान में एक साथ एक दिन 25 नवंबर को सभी उपखंडों पर सहायक अभियंता के माध्यम से ऊर्जा सचिव और उपखंड अधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन दिया गया ।संयुक्त संघर्ष समिति के सभी यूनियन के पदाधिकारियों ने मिलकर निर्णय लिया कि अगर सरकार ने निजीकरण को रोकने और सीपीएफ कटौती बंद करके GPF कटौती चालू करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया तो पूरे राजस्थान में उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं 29 नवंबर को राजस्थान के प्रत्येक जिला मुख्यालय से जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों में राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी संगठन अध्यक्ष नवल मीणा ने बताया कि इस मौके पर पलाश परिहार , विनोद राठौर देशराज मीणा कमलेश लोधा दिनेश गाडरी मनोज मीणा बीरामचंद शोभाराम कौशल मंसाराम रामपाल मेघवाल कश्मीर विक्रम चंद्रजीत जांगिड़ लोकेश गौतम शुभम बंसल रिंकू सिंह मनीष मीणा सहित आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version