ग्राम पंचायत माण्डवी व लोड़ी माण्डवी के ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराई
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
धरियावद से हितेश पालीवाल
धरियावद के ग्राम पंचायत मांडवी व लोड़ी माण्डवी के सरपंच व सेकड़ो ग्रामवासियों ने मिलकर उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार न्यौल को आपत्ति दर्ज की सरपँच ने बताया कि वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा नवीन पंचायत समिति मुंगाणा की घोषणा की गई हैं। जिसमें हमारी ग्राम पंचायत माण्डवी व लोड़ी मांडवी को भी शामिल किया गया है, जिसका हम कड़ा विरोध प्रकट कर आपत्ति दर्ज कराते है । चूकि हमारा सीधा जुडाव पंचायत समिति धरियावद से होकर जन कल्याणकारी , व्यापारिक, हास्पीटल सहित समस्त प्रकार के कार्य धरियावद से होते हैं ।
राजनेतिक द्वेषता के कारण जोड़ा दूसरी पंचायत में
ऐसे में जबरदस्ती राजनैतिक द्वैषता के कारण हमारे साथ धोखा किया जा रहा हमारे ग्राम पंचायतो की दूरी मूंगाणा से अधिक पड़ रही जिससे नवसृजित मूंगाणा पंचायत समिति में नहीं जाना चाहते हैं हमारे समस्त कार्य धरियावद से ही होते हैं ऐसे में सिर्फ पंचायत के कार्य के लिये मुंगाणा जाना सम्भव नही हैं।
धरियावद में हमारे सारे काम आसान
हमारा बैंक का कार्य, पुलिस विभाग, तहसील कार्यालय एवं व्यवहारिक कार्य भी धरियावद से ही हैं ऐसे में हमें मुंगाणा पंचायत समिति में शामिल किया गया तो हम इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे एवं उग्र प्रदर्शन करेंगे ।
