लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
यूनेस्को टीम ने किया स्वागत-सम्मान
भीलवाड़ा (विनोद सेन) – प्रसिद्ध अभिनेत्री मंदाकिनी ने मानसिंहका धर्मशाला स्थित जवाहर फाउंडेशन द्वारा संचालित स्वाभिमान भोज रसोई का अवलोकन किया। इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक और समाजसेवी रिजु झुनझुनवाला का 47वां जन्मदिन भी मनाया गया और केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
मंदाकिनी ने रसोई में आए जरूरतमंदों को थाली का टोकन और भोजन स्वयं परोसा, और कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि मात्र एक रुपये में भोजन उपलब्ध कराना सेवा और स्वाभिमान का प्रेरक उदाहरण है।
यूनेस्को टीम ने भी मंदाकिनी का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत-सम्मान किया। इस मौके पर जिला यूनेस्को अध्यक्ष ललित अग्रवाल, प्रवक्ता मधु लोढा, अर्पिता खमेसरा, नमिता डांगी, सुनिता बागचार सहित कई टीम सदस्य मौजूद थे।
जवाहर फाउंडेशन की टीम में वैभव जोशी, लोकेन्द्र पंड्या, राकेश मानसिंहका, प्रकाश जोशी, शिल्पी सिंह, रामवती, राज ऋषि, सुनिल झा, सत्यम झा, दीपक मेहरा और रसोई संचालिका रजिया बानू शामिल रहे।
मंदाकिनी ने स्वाभिमान भोज रसोई का निरीक्षण कर जरूरतमंदों को भोजन परोसा, और यूनेस्को टीम ने उन्हें स्वागत-सम्मान देकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।