लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गुरलां | सत्यनारायण सेन
गुरलां | मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गुरलां स्थित सृजन विद्यापीठ विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सूर्य नमस्कार, पतंग उत्सव, सितोलिया, चेयर रेस एवं मारदड़ी जैसे पारंपरिक खेल खेले गए।
इन गतिविधियों में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
विद्यालय व्यवस्थापक द्वारा सभी विद्यार्थियों को सप्रेम पतंग भेंट की गई तथा तिल के लड्डू वितरित कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पतंग आकाश की ऊँचाइयों को छूती है, उसी प्रकार बच्चे भी अपने ज्ञान, संस्कार और सर्वांगीण विकास के माध्यम से नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें।
कार्यक्रम में रोहित त्रिपाठी, नीलम पारिक, दीप्ति माली, कोमल माली, संगीता दाधीच, शांता शर्मा, तमन्ना सरगरा, अनीता सोनी सहित विद्यालय स्टाफ एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
