Home latest झालावाड़ में 96 बंदूक लाइसेंस निरस्त, एसडीएम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

झालावाड़ में 96 बंदूक लाइसेंस निरस्त, एसडीएम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

0
17 साल से नवीनीकरण नहीं कराने वालों पर गिरी गाज, जनहित और सुरक्षा के लिए बड़ा कदम
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भवानीमंडी, झालावाड
लोक टुडे (सुनील निगम)
झालावाड़ जिले में 96 बंदूकों के लाइसेंस अचानक निरस्त, भवानीमंडी उपखंड अधिकारी की कार्रवाई ने मचाया हड़कंप, 96 बंदूकों के लाइसेंस अचानक निरस्त किए।
जिले के भवानीमंडी एसडीएम श्रद्धा गोमे ने 17 साल से हथियार लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराने वाले 96 बंदूकों के लाइसेंस निरस्त कर दिए. उपखंड अधिकारी श्रद्धा गोमे ने भवानीमंडी, मिश्रोली और पगारिया थाना क्षेत्रों में बंदूक लाइसेंसधारियों के लाइसेंस की जांच की, जिसमें 263 लाइसेंसधारियों में से 96 के लाइसेंस 2008 से नवीनीकरण नहीं हुए थे।

जनहित में किए लाइसेंस कैंसिल

इन लाइसेंसों को जनहित व सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरस्त किया गया, क्योंकि इनके दुरुपयोग की आशंका थी। उपखंड अधिकारी श्रद्धा गोमे ने बताया कि जांच के दौरान यह भी देखने में आया कि 96 बंदूक लाइसेंसधारियों में से कुछ व्यक्ति लकवाग्रस्त है, ऐसी स्थित में उनके हथियारों के दुरुपयोग होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
इन सभी को ध्यान में रखते हुए इन बंदूक लाइसेंस को निरस्त किया गया। उपखंड अधिकारी श्रद्धा गोमे द्वारा बंदूकों के लाइसेंस के नवीनीकरण नहीं करवाने पर लाइसेंस को निरस्त कर एक अच्छी नजीर पेश की, ताकि आने वाले समय में लाइसेंसी धारक सूझबूझ और चिंता से अब लाइसेंस के नवीनीकरण करवाएंगे। वही लाइसेंस वाले अपनी बंदूकों को हिफाजत से रखेंगे की कही गलती हुई कि हमारा लाइसेंस निरस्त हो जाएंगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version