लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
.. 10 लाख के सोने के जेवरात चोरी
भरतपुर – मथुरा गेट थाना क्षेत्र स्थित विमल कुंज कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। मकान मालिक जब घर पहुंचा तो कमरों के गेटों के ताले और अलमारी के लॉक खुले हुए थे और अलमारी से सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी में रखे सोने के जेवरात चोरी कर ले गए।
मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी , जिसके बाद मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर सबूत जुटाए और चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।पीड़ित की ओर से मामला दर्ज करा दिया है।
रतन शर्मा ने बताया कि उनका मकान विमल कुंज में है.8 जून को दवाई लेने के लिए हरिद्वार गई थी। 13 जून को वापस लौटी तो अपने गांधी नगर स्थित दूसरे मकान पर बेटे के पास रुकी.14 जून को सुबह 9 बजे के आस पास अपने बेटे बहु के साथ विमल कुंज वाले मकान पर पहुंची। जहां जब मकान के मुख्य गेट का ताला खोलकर देखा तो कमरों के गेटों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। कमरे के अंदर रखी अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और सामना बिखरा हुआ था। इसी अलमारी में सोने के जेवरात रखे थे जिनकी कीमत दस लाख रुपए से अधिक थी। उन्हें चोर चोरी कर ले गए बाकी जो आर्टिफिशियल जेवरात थे उन्हें वहीं छोड़ गए।
मथुरा गेट थाना पुलिस को दी गई मौके पर सीओ सिटी पंकज कुमार यादव और थाना प्रभारी मदन लाल मीना मौके पर पहुंचे.मौके पर डॉग स्क्वायड टीम बुलाकर सबूत जुटाए। पीड़ित परिवार की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।
चोरी की घटना को लेकर चिकसाना और मथुरा गेट पुलिस में असमंजस की स्थिति बन गई। दोनों पुलिस अपने अपने थाना क्षेत्र की सीमा में नहीं होने की बात कही, उसके बाद सीओ सिटी पंकज यादव ने यह मामला मथुरा गेट थाने के लिए सौंपा है। जिसकी जांच सारस चौकी प्रभारी राधा किशन कर रहे हैं।
