Home latest श्री महावीर युवक मंडल सेवा संस्थान ने आमजन को पिलाई 1500 लीटर...

श्री महावीर युवक मंडल सेवा संस्थान ने आमजन को पिलाई 1500 लीटर ऑर्गेनिक छाछ

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) श्री महावीर युवक मंडल सेवा संस्थान ने शहर में बढ़ती गर्मी के प्रकोप को देखते हुए शहर के तीन प्रमुख चौराहों रोडवेज बस स्टैंड, सूचना केंद्र चौराहा, कुंभा सर्किल चौराहा पर आमजन को 1500 लीटर ऑर्गेनिक छाछ का वितरण किया गयज्ञं मंडल अध्यक्ष पंकज लालानी, मंत्री मनीष बडोला ने बताया की जिले में पड़ रही प्रचंड गर्मी से बचाव हेतु जनसाधारण और यात्रियों को आज ऑर्गेनिक पोदीना व मसाले युक्त ठंडी छाछ का निशुल्क वितरण किया एवं जनसाधारण को इस प्रचंड गर्मी से बचाव हेतु अधिक से अधिक छाछ पीने की प्रेरणा दी।

मनीष बम्ब ने बताया की शहर के इन प्रमुख चौराहों पर कोठियां भर कर छाछ पिलाते देख आने-जाने वालों के कदम स्वतः वहां ठहरते गए। छाछ पीने वालों में हर आयु-वर्ग के लोग शामिल थे। 1500 लीटर नमकीन एवं सादी छाछ की व्यवस्था की गई थी। करीब चार हजार लोगों को छाछ पिलाई गई। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक अंशुल सांखला, महावीर बापना, दीपक मेहता, संरक्षक बाबूलाल सूर्या, उपाध्यक्ष अतुल बापना, सहमंत्री राजकुमार लोढ़ा, कोषाध्यक्ष मुकुल सूर्या सहित मंडल के कई सदस्य उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version