Home latest वन्दे गंगा जल सरक्षण जन अभियान के तहत मिडिया राउंड टेबल कार्यक्रम...

वन्दे गंगा जल सरक्षण जन अभियान के तहत मिडिया राउंड टेबल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राकेश शर्मा

नागौर, रियाँबड़ी । उपखण्ड के पंचायत समिति परिसर मे विकास अधिकारी राकेश कुमार मेहरिया की अध्यक्षता मे मिडिया राउंड टेबल कार्यक्रम का हुआ आयोजन। रियाँबड़ी विकास अधिकारी राकेश कुमार मेहरिया ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा हेतु लोगो को अधिकाधिक जागरुक करने में प्रिंट मिडिया और इलेक्ट्रॉनिक मिडिया की अति महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए उपस्थित पत्रकार गण से प्रशासन द्वारा इस क्षेत्र में किये गये प्रयासो से ग्रामीण जनो को मिडिया के माध्यम से अधिक से अधिक जागरुक करे ताकि लोग जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति और अधिक गम्भीर होकर इन्हे बचाने के भरपूर प्रयास करे।

सहायक विकास अधिकारी जगदीश पंचायत माली ने मीडिया राउंड टेबल के समक्ष 5 जून से आयोजित किये गये कार्यक्रमो की तिथि वार प्रगति प्रस्तुत कर मीडिया से आग्रह किया कि जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ते वेश्विक तापमान, जल संकट एवं ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन के उचित रोकथाम के सरकार के उपायो के प्रचार प्रसार करने के साथ-साथ पर्यावरणविद, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि गण एवं ग्रामीण जनो से जलवायु परिवर्तन की इस समस्या से निपटने के लिए और अधिक प्रभावी सुझावो को मीडिया खबरो में अधिक से अधिक स्थान देवे ताकि आमजन जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति कृत संकल्पित होकर अपना सम्पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित हो सके।

सहायक विकास अधिकारी धर्मेंद्र गिल ने इस मानसून में लगाये जाने वाले पौधो की सुरक्षा के महत्व को समझाते हुए मीडिया से आग्रह किया की वे लोगो को मीडिया खबर के जरिये पुराने तथा नये लगने वाले पौधो की रक्षा करने के लिए प्रेरित करे जिससे वह अपने आप को एक भामाशाह या वोलंटीयर के रुप प्रस्तुत कर सके। संवाददाता राजेन्द्र राठी ने सुझाव रखा की सड़क के दोनों तरफ पेड़ लगाये जाए जिस से भीषण गर्मी में राहगीरों को धूप में पेड़ो की छांव में राहत मिल सके। पत्रकार गण एवं पंचायत समिति स्टाफ द्वारा नागरिक सेवा केंद्र परिसर में पौधे लगाकर आम जन को वर्षा ऋतु में अधिकाधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया।इस अवसर पर पत्रकार कानसिंह शेखावत, एडवोकेट राम किशोर तिवाडी,राकेश कुमार टंडन, इलियास खान, मुरलीधर सोनी, लोकपाल भंडारी, राजेंद्र राठी,रवि शंकर पादु कलां राकेश कुमार ,पादु कलां के साथ साथ ब्लॉक समन्वयक नूतन राठी, पवन कुमार शर्मा सहित मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version