लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां। अखिल भारतीय मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार अग्रोया परिवार ब्रह्मलीन माताजी मंदिर झुंठा विकास सेवा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज का भव्य वार्षिक उत्सव 30 व 31 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।
बैठक में मंदिर परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार और विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिम्मेदार सदस्यों में रामेश्वरलाल, अमृतलाल, कन्हैयालाल, रामेश्वर प्रसाद, रामचन्द्र, कमल, राकेश, हरीश सोनी, सूर्यप्रकाश सोनी, जुगल किशोर सोनी और रियांबड़ी से लालचंद सोनी शामिल हैं।
समिति अध्यक्ष अमरचंद अग्रोया ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उत्सव में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन समाज की एकता और सांस्कृतिक धरोहर को संबल प्रदान करेगा।
