- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। अखिल भारतीय बैरवा महासभा जिला शाखा जयपुर के तत्वाधान मे 31दिसम्बर को बैरवा संत शिरोमणि महर्षि बालीनाथ महाराज की जयंती व बैरवा दिवस तिरुपति पेराडाइज गार्डन सांगानेर , जयपुर में धूमधाम से मनाया गया।
प्रारम्भ में महर्षि बालीनाथ महाराज और डा. बी. आर अम्बेडकर साहब की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गए। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजिकों की ओर से सभी अतिथियो का स्वागत सम्मान किया गया। जिला अध्यक्ष शांति स्वरूप बंशीवाल ने स्वागत भाषण दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैरवा महासभा के मुख्य संरक्षक हरिनारायण बैरवा ,अति विशिष्ट अतिथि आयुक्त कॉलेज शिक्षा ओमप्रकाश बैरवा , विशिष्ट अतिथि डॉ मोतीलाल बैरवा, अध्यक्षता कजोड मल बैरवा प्रांतीय अध्यक्ष ने की,राष्ट्रीयमंत्री डॉ श्यामलाल बैरवा (केकड़ी), राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश वर्मा मूर्तिकार,पूर्व उपखण्ड अधिकारी जगदीश नारायण बैरवा, रामस्वरूप गोठवाल पूर्व सरपंच मोहनपुरा पृथ्वीसिंह ( रेनवाल ), दी बार एसोसिएशन जयपुर की उपाध्यक्ष बीना कुमारी बैरवा, डा. सरला बैरवा, अशोक पुरी महाराज, डा.दोलत राम माल्या, हेमराज बैरवा पार्षद वार्ड न. 98 नगर निगम जयपुर, शंकर लाल वर्मा मूर्तिकार समाज सेवक, प्रभु लाल बैरवा संपादक बैरवा युग, हरि राम नागरवाल प्रांतीय उपा. धर्मराज बैरवा ( बागड़वा), प्रेम चंद सुलानीया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महर्षि बालीनाथ महाराज के समाज सुधार, उनके उपदेशों, डा.भीम राव अम्बेडकर के शिक्षा, संगठन, संघर्ष पर विचार, बालिका शिक्षा , कुरुतियों को दूर करने पर विस्तृत विचार रखे।
मंच संचालन हंसराज सिसोदिया उपाचार्य ने किया। साथ ही जिला अध्यक्ष शांति स्वरूप बंशीवाल, जिला महामंत्री एडवोकेट शंकर लाल बैरवा, कोषाध्यक्ष टूमनपति बैरवा, हरीकिशन माचीवाल, राजेंद्र देव अध्यक्ष सांगानेर, कन्हैया लाल मास्टर, डा. लेखराज बैरवा, विनोद कुमार मीडिया प्रभारी, इन्द्रजीत बैरवा, तथा सेकड़ो बैरवा समाज जन उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के अंत में एडवोकेट शंकर लाल बैरवा ने आगंतुक समाज बंधुओ को धन्यवाद ज्ञापित कर सभा समापन की घोषणा की।
- Advertisement -

















































