Home latest महिला सशक्तिकरण के लिए रायपुर और करेड़ा में कौशल प्रशिक्षण कार्यशालाओं का...

महिला सशक्तिकरण के लिए रायपुर और करेड़ा में कौशल प्रशिक्षण कार्यशालाओं का हुआ आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भीलवाडा (विनोद सेन) । महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मंगलवार को राजस्थान मरू उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। ये कार्यशालाएँ महिला अधिकारिता विभाग और राजीविका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गईं।

करेड़ा में यह कार्यशाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई, जिसमें 100 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, आत्मरक्षा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की प्रबंधक गंगा दाधीच ने महिलाओं को विभिन्न योजनाओं और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी। वहीं, डॉ. आकांक्षा शर्मा ने माहवारी स्वच्छता, ब्रेस्ट कैंसर और सवाईकल कैंसर के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिला पर्यवेक्षक नीरज सिंह, सुनिता शर्मा, मनीशा शर्मा ने भी उपयोगी जानकारी प्रदान की।

इसी प्रकार रायपुर में यह कार्यशाला पंचायत समिति सभागार में आयोजित की गई, जिसमें 70 महिलाओं ने हिस्सा लिया। तहसीलदार सांवर लाल और सहायक विकास अधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी ने महिलाओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया और पंचायतीराज की योजनाओं पर जानकारी दी। राजीविका से बीपीएम लक्ष्मी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाओं जैसे ड्रोन दीदी और लखपति दीदी की जानकारी साझा की। कार्यशाला में महिला पर्यवेक्षक चंदा तिवाडी, गंगा दाधीच, सुनिता शर्मा व मनीशा शर्मा द्वारा व्यावसायिक कौशल एवं विभागीय योजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी प्रदान की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version