लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बच्चों को स्टेशनरी, तिल के लड्डू एवं फल वितरित, विद्यालय स्टाफ का किया सम्मान
भीलवाड़ा | (पंकज पोरवाल) मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय रामनगर गुवारडी में विद्यार्थियों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के 450 बच्चों को स्नेह भोज कराया गया, जिसमें अतिथियों ने भी सहभागिता की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल सहित समस्त स्टाफ का तिलक लगाकर एवं ऊपरना ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। सम्मेलन की ओर से बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई तथा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में तिल के लड्डू एवं फल भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सम्मेलन की अध्यक्ष मधु लढ़ा, सचिव अनुपमा मंत्री, उषा सोमानी सहित संगठन की सदस्याओं की सक्रिय भूमिका रही। वहीं भामाशाहों भगवान कुमावत, अर्पित जैन, दिनेश जैन, प्यारचंद जैन, संजय कुमावत, विनोद जैन, लादूलाल कुमावत, लकी सोमानी, अशोक सोमानी एवं हनी सोमानी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
विद्यालय प्रशासन ने इस स्नेह भोज एवं सेवा कार्य के लिए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का आभार व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
