Home crime महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े लूटने वाले शातिर आरोपी  गिरफ्तार

महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े लूटने वाले शातिर आरोपी  गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पुलिस ने मात्र 5 घंटे में किया सनसनीखेज वारदात का खुलासा

गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर)। (बनी सिंह मीना)
गंगापुर सिटी में दिल दहला देने वाली वारदात का पुलिस ने महज 5 घंटे में खुलासा कर दिया। एक महिला के पैर काटकर उसके चांदी के कड़े लूटने वाले शातिर अभियुक्त रामोतार बैरवा उर्फ काडू और उसकी महिला साथी तनु उर्फ सोनिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह सनसनीखेज वारदात 8 अक्टूबर 2025 को गंगापुर सिटी थाना क्षेत्र में हुई थी, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी।


 पुलिस ने महज 5 घंटे में सुलझाया मामला

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रामकुमार कंसवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजोरा तथा वृत्ताधिकारी सीताराम मीना के सुपरविजन में विशेष टीमें गठित की गईं।

सीसीटीवी फुटेज और त्वरित जांच के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी रामोतार बैरवा (32), निवासी खेड़ा बाढ़, रामगढ़ थाना सदर गंगापुर सिटी और उसकी महिला मित्र सोनिया पत्नी रामोतार, निवासी भैंसा थाना गहनोली मोड़, जिला भरतपुर को दबोच लिया।


 वारदात: मजदूरी के बहाने बुलाया, पैर काटकर लूटे चांदी के कड़े

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी ऐसी वारदातें कर चुका है और हाल ही में जेल से रिहा हुआ था।
दोनों अभियुक्तों ने मजदूरी का बहाना बनाकर महिला को अपने किराए के कमरे पर बुलाया, फिर सुनसान जगह ले जाकर चांदी के कड़े लूटने के इरादे से उसके दोनों पैर काट दिए। बाद में लूटी गई चांदी को बेच दिया, जिसकी राशि पुलिस ने बरामद कर ली है।

“घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। आरोपी अब पुलिस हिरासत में हैं और आगे की जांच जारी है।” — अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक, सवाई माधोपुर


 घायल महिला जयपुर रेफर

घटना के बाद थाना प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया। पीड़िता के बयान के आधार पर पूरी वारदात का खुलासा हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version