Home education महिला कांस्टेबल ने विद्यार्थियों को बताए यातायात के नियम

महिला कांस्टेबल ने विद्यार्थियों को बताए यातायात के नियम

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। शहर की बाग का चौराहा स्थित राजकीय मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को स्थानीय पुलिस थाना की महिला कांस्टेबल ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। इसके साथ ही पोक्सो एक्ट और गुड टच – बेड टच के बारे में भी विस्तार से समझाया गया।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य छीतर मल वर्मा ने बताया कि महिला पुलिस कांस्टेबल रिंकू व विमला ने बालिकाओं को आत्मरक्षा करते हुए दूसरों की सहायता करने के उपाय बताए।
इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य छीतर मल वर्मा, वरिष्ठ अध्यापिका पिंकू कुमावत, आरती, अशोक कुमार शर्मा, धन्नालाल कुमावत सहित अन्य स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version