- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
महिला जागृति संघ द्वारा आयोजित भूटान यात्रा कार्यक्रम बेहद सफल और यादगार रहा। प्रतिभागियों ने भूटान की प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ों और झरनों का भरपूर आनंद लिया।
यात्रा में शामिल शशी जैन और सरोज जैन (बेला) ने बताया कि संपूर्ण यात्रा के दौरान ईश्वर जी की ओर से की गई व्यवस्थाएँ अत्यंत सराहनीय रहीं, जिसके चलते सभी सदस्यों को एक सुखद और सुरक्षित अनुभव प्राप्त हुआ।
विशेष रूप से, प्रतिदिन सामूहिक रूप से विदेश में भक्तामर स्तोत्र का पाठ और णमोकार महामंत्र का जाप किया गया, जिससे यात्रा का आध्यात्मिक वातावरण और भी पवित्र तथा प्रेरणादायक बन गया।
- Advertisement -
















































