महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय की बदहाल स्थिति

0
132
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

झालावाड़।

डग नगर में स्थित महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी (MWCD) कार्यालय की स्थिति चिंताजनक है। कार्यालय के भवन जर्जर और पानी रिसाव की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार सीडीपीओ का पद रिक्त है, वहीं एलडीसी, यूडीसी और एलएस के पद भी खाली चल रहे हैं।

भवनों की स्थिति इतनी खराब है कि बारिश के समय कई कमरों में पानी टपकने और एक कमरे से दूसरे कमरे में रिसाव की समस्या बनी रहती है। जगह-जगह प्लास्टर गिरा हुआ है और भवन की समग्र अवस्था विभागीय कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि समय रहते रिक्त पदों की नियुक्ति और भवनों की मरम्मत नहीं की गई तो कार्यालय केवल नाममात्र का ही बनेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तुरंत कार्रवाई करते हुए रिक्त पदों की भर्ती और जर्जर भवनों की मरम्मत सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here