लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पुरुष वर्ग की 8 टीमो तथा महिला वर्ग मे 6 टीमो ने लिया भाग
भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) श्रीनगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव 2025 के तहत तिलक नगर मंत्री राजेन्द्र कुमार पोरवाल वृन्दावन फार्मा द्वारा प्रायोजित रस्सा कस्सी प्रतियोगिता महेश स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित की गई। प्रभारी मनोज नकलक ने बताया की मुख्य खेल प्रभारी कैलाश अजमेरा व अर्चित मूंदड़ा के सान्धिय मे आयोजित रस्सा कस्सी प्रतियोगिता प्रतियोगिता मे पुरुष वर्ग के 8 टीमो तथा महिला वर्ग मे 6 टीमो ने भाग लिया। शुभारम्भ पर केदार गगरानी, संजय जागेटिया, अभिजीत सारडा, प्रहलाद नुवाल, प्रमोद डाड, राजेन्द्र जागेटिया, राजेन्द्र पोरवाल, कैलाश बाहेती, कमलेश लाठी, दिनेश हेड़ा का आतिथ्य प्राप्त हुआ। मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि पुरुष वर्ग मे प्रथम संजय कॉलोनी, सेकंड आरकेआरसी ए, तृतीय आरकेआरसी बी रही। इसी तरह महिला वर्ग मे प्रथम आरकेआरसी ए, सेकंड आरकेआरसी बी, तृतीय चन्द्रशेखर आजाद नगर रही। अंत मे सभी विजेताओ को अतिथियो द्वारा प्रारितोषिक प्रदान किए गये।
