Home latest कांग्रेस के पास नहीं है कोई मुद्दा, अनर्गल बयानबाज़ी कर रहे है...

कांग्रेस के पास नहीं है कोई मुद्दा, अनर्गल बयानबाज़ी कर रहे है कांग्रेनी नेता: मदन राठौड़

0

 

आतंकवाद पर पीएम को संबोधन पाक के साथ विश्व ने सुना, मोदी ने खुली चुनौती दी, ऐसे में विपक्ष का सवाल उठाना उचित नहीं

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर,।(रूपनारायण सांवरिया) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं की बयानबाज़ी पर करारा पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस के पास कोई ठोस विषय नहीं बचा है, जिसके चलते वे अनर्गल और भ्रामक बयानों के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस अपनी आंतरिक कलह को छिपाने के लिए भाजपा पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रही है। कांग्रेस पहले अपनी आंतरिक कलह को संभाले, भाजपा में कोई अंतर्कलह नहीं है। वे न जाने कहां से विषय गढ़कर लाते हैं और फालतू की बातें करते हैं। भाजपा में तो सबकुछ सुव्यवस्थित और संगठित तरीके से हो रहा है। यहां तक कि शीर्ष नेतृत्व की ओर से भी भाजपा सरकार के कार्यों की सराहना की जा रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के नेता आपस में ही एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हुए हैं। “टीकाराम जूली डोटासरा को, गोविंद सिंह डोटासरा जूली को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। डोटासरा ने विधानसभा में जिस प्रकार अमर्यादित व्यवहार किया, वह शर्मनाक है। आज तक वे शर्म के मारे सदन में नहीं आ सके हैं। पहले वे अपना घर संभालें। भाजपा के सुशासन और पारदर्शी कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए राठौड़ ने कहा कि भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की नीति पर काम कर रही है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनहित के कार्य किसी भेदभाव के बिना पूरे हों। यह सरकार सभी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए कांग्रेस को भाजपा सरकार को धन्यवाद देना चाहिए, न कि आलोचना करनी चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषय पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद जैसे विषयों पर किसी की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की जाएगी। पाकिस्तान के सैन्य अधिकारी ने माफी मांगी है, सीजफायर की अपील की है, और हमारी शर्तों पर वार्ता की बात की है। यह भारत की दृढ़ नेतृत्वशक्ति का परिणाम है। ऐसे में विपक्ष की ओर से सीजफायर पर सवाल उठाना उचित नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो पहले अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में और फिर बीकानेर की जनसभा में भारत की आतंकवाद को लेकर अपनी नीति स्पष्ट कर दी। राठौड़ ने कहा कि संसद का सत्र भी समय पर शुरू हो जाएगा, इसके लिए विपक्ष को धैर्य रखनी चाहिए।
जब भाजपा ने शशि थरूर के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को लेकर एक टीम भेजी, तब भी कांग्रेस भ्रमित दिखाई दी। “अगर कांग्रेस नेताओं को अपने ही नेतृत्व से परेशानी है, तो उसमें भाजपा क्या कर सकती है?” राठौड़ ने कांग्रेस पर संवैधानिक मूल्यों के उल्लंघन का भी आरोप लगाते हुए कहा, “संविधान की हत्या कांग्रेस ने की है—एक बार नहीं, कई बार की। इन्होंने आपातकाल लगाया, चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया, निर्दोषों को जेल में डाला। अब भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं, यह सरासर अनुचित है। प्रधानमंत्री ने सदैव संविधान का सम्मान किया है। कांग्रेस नेताओं को अनर्गल बयान देने से बचना चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version