महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत सतरंगी मेले में हुई अन्ताक्षरी प्रतियोगिता ने बटोरी तालियां

0
78
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नगरवासियों की सक्रिय सहभागिता ने सतरंगी मेले को बनाया ऐतिहासिक

भीलवाडा। महेश नवमी महोत्सव 2025 के तहत श्री नगर माहेश्वरी सभा एवं नगर माहेश्वरी महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय भव्य सतरंगी मेला नगरवासियों के लिए सतरंगी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम एक अविस्मरणीय उत्सव बन गया। 23 से 25 मई तक आयोजित हो रहे इस सांस्कृतिक आयोजन में विविध कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रथम दिन के शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत मेले के द्वितीय दिवस (24 मई) को आयोजित की गई अन्ताक्षरी प्रतियोगिता ने विशेष रूप से दर्शकों की तालियाँ और सराहना बटोरी। इस प्रतियोगिता में नगर माहेश्वरी महिला संगठन की क्षेत्रीय ईकाइयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर मेले मे अतिथी के रूप में   सीमा कोगटा, अंकिता राठी, संध्या आगीवाल,   प्रीति लोहिया, निशा काकानी, भेरूलाल काबरा, कमल सोनी ओम प्रकाश गटयानी, भेरूलाल बाल्दी, ओम प्रकाश नरानीवाल, राजेन्द्र कचोलिया, प्रह्लाद नुवाल, संदीप राठी, डॉ नरेश पोरवाल, अभिषेक सोमाणी, हेमराज जागेटिया, नवीन कोगटा, अभिषेक बाहेती, अशोक सोमाणी सहित महेश सेवा समिति के सभी प्रदाधिकारियों, सभी क्षेत्रीय सभाओं, युवा संगठन के अध्यक्ष व मंत्री ने उपस्थित रह कर मेले का अवलोकन किया। इस दौरान  नीलम माहेश्वरी और चेतना बसेर द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का उपरना पहनाकर कर स्वागत किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here