महेश मित्र मंडल भीलवाड़ा ने नौगांव सांवरिया सेठ मंदिर मे मनाया फागोत्सव

0
141
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

फाग के भजनों पर महिलाओं सहित पुरूष सदस्यो ने किया जमकर नृत्य

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) महेश मित्र मंडल भीलवाड़ा द्वारा होली पर्व को लेकर सपरिवार सामुहिक नौगांव सांवरिया सेठ मंदिर मे फागोत्सव मनाया गया। जिसमे महिलाओं सहित पुरूष सदस्यो ने भी आज बिरज में होली रे रसिया, रंग मत डाले रे सांवरिया सहित कई फाग के भजनों पर जमकर नृत्य किया। बरसाने की तर्ज पर फूलों और गुलाल की होली खेली गई। रंग बिरंगी गुलाल से वातावरण सरोबार रहा। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में अरविंद नरानीवाल, अभिषेक सोमानी, महावीर लढ़ा राजेश झंवर, दीपक गंडोदिया, राजेंद्र पोरवाल, दिनेश कोगटा, राजेश बियानी, राजेश कास्ट, संदीप काबरा, राजेन्द्र कालिया, रामराय गट्टायानी, अनिल भंडारी राम किशन पोरवाल सहित मंडल कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।अंत मे मंडल की ओर से गोशाला में गायो को लावसी खिलाई गई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here